मुजफ्फरपुर। तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी अरविन्द पाण्डेय ने बहुचर्चित ऋषभ हत्याकांड के दोषी पुलिसकर्मियों की फाईल खोल दी। लापरवाह इंस्पेक्टर अरुण कुमार केसरी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरु हो गई है। हत्याकांड में कई और पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। वरीय अधिकारी के इस कदम से दोषी पुलिसकर्मियों की बेचैनी बढ़ गयी है।
डीआईजी ने पिछले दिनों बोचहां के बहुचर्चित पांच वर्षीय ऋषभ हत्याकांड की समीक्षा के बाद गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। पुलिस अधिकारियों ने आदेश को ठंडे बस्ते में डाल दिया। ऐसी स्थिति में दोषी पुलिसकर्मियों की फाईल खोल दी गयी है। मृतक के परिजन न्याय के लिए मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आधे दर्जन से अधिक बार गुहार लगा चुकी। मुख्यमंत्री के कड़े तेवर पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। आज भी हत्याकांड के कई अभियुक्त खुलेआम घूम रहा है। मृतक के परिजनों ने एक बार फिर तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी से न्याय की गुहार लगायी। डीआईजी ने हत्याकांड की समीक्षा के बाद अन्य फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में आगे की कार्रवाई आरंभ करने का निर्देश दिया। मालूम हो कि दो वर्ष पूर्व बोचहां थाना क्षेत्र के मादापुर गांव में रक्षा बंधन के दिन पांच वर्षीय ऋषभ की हत्या कर दी गयी थी। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार केसरी की लापरवाही से अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। डीआईजी ने लापरवाह, अनुशासनहीनता, कर्तब्यहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं आयोग्य पुलिस अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई आरंभ कर दी।